दनियावां: शाहजहांपुर पुलिस ने दनियावां जंक्शन के पास विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Daniawan, Patna | May 15, 2026 शाहजहांपुर थाना पुलिस ने दनियावां जंक्शन के पास से गुप्त सूचना के आधार पर 14 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। धंधेबाज खुसरूपुर थाना क्षेत्र का शिवकुमार प्रसाद है। पुलिस ने उसके बैग से 14 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। वह खुसरूपुर से बैग में शराब लेकर आसपास के लोगों के बीच डिलीवरी देने आया था। थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने जानकारी दिया है।