बांसवाड़ा: बांसवाड़ा-डूंगरपुर मुख्य मार्ग के सामगाड़ा हाईवे रोड किनारे एक ट्रक में रस्सी के फंदे से लटका मिला एक व्यक्ति का शव
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांसवाड़ा - डूंगरपुर मुख्य मार्ग के सामगाड़ा शनिवार सुबह नेशनल हाईवे रोड़ किनारे एक ट्रक में एक व्यक्ति का रस्सी के फंदे से लटका हुवा शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर सदर थाने के हेड कांस्टेबल खुशपाल सिंह तलवाड़ा चौकी का जाप्ता मौके पर पहुंचा। दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार शव बांसवाड़ा एमजी मोर्चेरी लाकर रखवाया गया हे।