सरमथुरा: बरौली में 58 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। सरमथुरा थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बरौली गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। खबर: धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने गांव बरौली में कारिस बाबा मंदिर के पास दबिश देकर राक