ताखा: ऊसराहार थाना क्षेत्र में मोबाइल चलाने से मना करने पर किशोर ने खाया जहर, हुई मौत
Takha, Etawah | Apr 16, 2026 आपको बताते चले मोबाइल चलाने से मना करने पर नाराज एक किशोर ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ऊसराहार क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर ने मंगलवार को गेहूं की फसल काटने का काम कर रहा था। शाम को घर लौटा और मोबाइल चलाने लगा। परिजनों ने खाने के लिए बुलाया, लेकिन वह मोबाइल में व्यस्त रहा डांटने पर उसने जहर खाकर जान दे दी