गोरखपुर: श्री राणीसती दादी महिला मंगल समिति द्वारा 11 और 12 अगस्त को वार्षिक उत्सव का आयोजन, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
दो दिवसीय उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिन 11 को 113 महिलाओ द्वारा ग्रीन वैली अपार्टमेंट लच्छीपुर से दादी मंदिर तक कलश यात्रा निकली जाएगी.और उत्सव के दूसरे दिन 12 को गोकुल अतिथि भवन मे दादी जी की जोत प्रज्वलित होने के पश्चात गणेश वंदना एवं मंत्र उच्चारण के साथ मंगल पाठ किया जाएगा.मंगलवार दोपहर 2 बजे प्रेसवार्ता के दौरान संस्था की अध्यक्षा ने दी जानकारी