जिले के राजपुर प्रखंड स्थित पिठारी गांव के मूल निवासी जगन्नाथ सिंह कुशवाहा ने महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित नेशनल मास्टर एथलेटिक्स गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उन्होंने 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 28 और 29 जनवरी को आयोजित हुआ।