सिकंदराराऊ: सिकन्दरा राऊ वार्ष्णेय समाज ने कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती पर निकाली प्रभात फेरी व शोभायात्रा
श्री वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में वार्ष्णेय समाज के कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रभात फेरी, विचार गोष्ठी, महिला संगीत, शोभायात्रा और प्रीतिभोज सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।