नावकोठी: नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में पोषण पखवाड़ा के तहत रंगोली एवं मोटे अनाज की रेसिपी प्रदर्शनी का आयोजन
प्रखंड मुख्यालय में आईसीडीएस कार्यालय में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली एवं मोटे अनाज से बने रेसिपी का प्रदर्शनी लगाया गया। इसका उद्घाटन सीडीपीओ रश्मि कुमारी ने किया। उन्होंने लोगों को मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करने की अपील की। मोबाइल के दुष्प्रभाव से अवगत कराया तथा लोगों को अपने बच्चों से मोबाइल दूर रखने का शपथ दिलाया।