लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर हजारीबाग में तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने छठ तालाब, झील परिसर और यूनिवर्सिटी तालाब सहित कई घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और नगर निगम से बैरियर लगाने की मांग की। छठ पर्व पर एनडीआरएफ की टीम भी तैनात रहेगी।