मंगलवार को 1:00 बजे जानकारी मिल की जेईई मेन परीक्षा के परिणाम में अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत अंतर्गत बधना गांव निवासी आशुतोष कुमार ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 98 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव, पंचायत एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।