छबड़ा: पालिका की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया
Chhabra, Baran | Apr 19, 2026 छबड़ा नगर पालिका प्रशासन की ओर से शनिवार को सालपुरा रोड पर पालिका भूमि पर लंबे समय से काबिज अतिकमियों को बेदखल कर लगभग 15 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया। पालिका की इस कार्रवाई से अतिक्रमियों में हडकंप मच गया। ईओ संदीप गहलोत ने बताया कि सालपुरा रोड़ पर नगर पालिका की खसरा नंबर 70 सहित आस-पास की बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमियों ने कब्जा कर फसल काश्त की जा