सिकंदरा: सिकंदरा पहुंचते ही दिवंगत पूर्व मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Sikandra, Jamui | Apr 30, 2026 सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के 8 बार विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता रामेश्वर पासवान को गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 92 वर्षीय रामेश्वर पासवान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पटना से जैसे ही उनका पार्थिव शरीर सिकंदरा पहुंचा, श्रद्धांजलि देने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।