बिंदकी: भवानीपुर गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक में सवार महिला गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे दो बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक में सवार लीलावती उम्र 40 वर्ष पत्नी सुखलाल निवासी ग्राम गौसपुर थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर घायल हो गई। वह अपने पति के साथ बाइक द्वारा किसी काम से जोनिहा कस्बे जा रही थी तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई।