कानपुर: कानपुर पुलिस ने बोर्ड परीक्षा और आगामी त्योहारों को देखते हुए कानपुर में धारा 163 लागू की
कानपुर पुलिस ने बोर्ड परीक्षा और आने वाले त्योहारों को देखते हुए धारा-144 यानी अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 तत्काल प्रभाव से मंगलवार 5 बजे से लागू कर दिया है। एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के साथ ही होली, रमजान माह, शिवरात्रि और ईद-उल-फितर समेत कई महत्वपूर्ण पर्व हैं।