कानपुर: नजीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने खाया जहर, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
नजीराबाद थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक ने जहर खा लिया। घर से काम पर निकला युवक किदवई नगर में मंगलवार को नाले किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, युवक ने जहर खाकर जान दी है परिजनों के आरोपी की जांच की जा रही है।