बिंदकी: बुधईयापुर गांव के समीप ट्रेन के चपेट में आने से युवती की हुई दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधईयापुर मजरे कोराई गांव के समीप सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे सुनीता उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्री जयसिंह शौच क्रिया के लिए जंगल गई थी। तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे।