केसठ कतिकनार नहर मार्ग पर दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज मामला सामने आई है। खरवनिया गांव के मोड़ के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने कतिकनार डाकघर के कर्मी पर हमला कर लगभग 1.50 लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने विरोध करने पर डाक कर्मी को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत नाजुक देखते हुए उसे बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।