अररिया: गुरमी खवासपुर में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 15, 2025 सिमराहा थाना क्षेत्र के गुरमी खवासपुर वार्ड संख्या 11 में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शनिवार को देर शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.