हैदरगढ़: असंद्रा बाजार के पीछे गोवंश की आंखों में मिर्च डालकर लादने का प्रयास, विहिम जिलाध्यक्ष की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
असंद्रा थाना क्षेत्र में गोवंश पशुओं के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। शुक्रवार को असंद्रा बाजार के पीछे कुछ लोग गोवंश की आंखों में मिर्च डालकर उन्हें वाहन में लादने का प्रयास कर रहे थे। इस मामले में असंद्रा इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।