चांपा: गौ सेवा सम्मान अभियान के तहत चांपा में निकाली गई रैली, तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
चांपा नगर में गौ सेवा सम्मान अभियान के आह्वान पर चांपा नगर में गौ सेवकों द्वारा एक शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया गया। रैली परशुराम चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में गौ सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने गौ संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए और जन-जागरुकता का संदेश।