खुरई: तलैया शराब दुकान के सामने वार्डवासियों का चक्काजाम, तहसीलदार व पुलिस मौके पर पहुंची
Khurai, Sagar | Mar 30, 2026 सोमवार शाम लगभग 5.30 बजे तलैया शराब दुकान का विरोध करते हुए सैकड़ों लोगों ने चक्काजाम कर दिया, एक माह पहले यही दुकान हटाने के आंदोलन में SDM ने लिखित आश्वासन दिया था कि 15 दिनों में हटाएंगे दुकान, सुबह ही वार्डवासियों ने वादा यादव दिलाने ज्ञापन सौंपा था लेकिन शाम को दुकान उसी के सामने खुलने लगी जिसको लेकर हुआ चक्काजाम,प्रशासन ने दुकान बना रहे लोगों को हटाया