पट्टी: पट्टी सीएचसी में शोपीस बना हेल्थ एटीएम, मरीजों को नहीं मिल रहा कोई लाभ
सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया हेल्थ एटीएम मरीजों के लिए शोपीस बनकर रह गया है। अस्पताल परिसर में लगा हेल्थ एटीएम लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है, जिसके चलते मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों शुभम तिवारी, शंभू नाथ चौरसिया, आलोक तिवारी, जय सिंह यादव और दुर्गेश सिंह का कहना है कि जब से हेल्थ एट