अंबिकापुर: सरगुजा के ग्राम करजी के युवा किसान वितिस गुप्ता ने खेतों के लिए देसी सी-वीड तैयार कर नई मिसाल पेश की है
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को दोपहर 3 बजे सरगुजा के एक युवा किसान ने खेतों के लिए देसी सी-वीड तैयार कर नई मिसाल पेश की है। करजी गांव के किसान वितिस गुप्ता ने नहर में जमा काई और शैवाल को निकालकर उसे धूप में सुखाया और पाउडर तैयार किया।इस ऑर्गेनिक पाउडर का उपयोग खेतों में करने पर फसलों की बेहतर ग्रोथ देखने को मिली।