मुज़फ्फरनगर: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, लापता रोहित का शव मिलने से परिवार में कोहराम, गला घोंटकर हत्या की आशंका
मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय रोहित का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। रोहित एक दिन पहले अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद लापता हो गया था। रविवार को उसका शव गोयला गांव के पास मिला। प्रारंभिक आशंका गला घोंटकर हत्या की जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले के जल्द खुलासे की मांग की है