रानीगंज थाना क्षेत्र में छह एकड़ 20 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री सरकारी वैल्यू से कम मूल्य दिखाकर कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिहार विकास युवा मोर्चा के अध्यक्ष सह आरटीआई एक्टिविस्ट प्रसेनजीत कृष्ण ने गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।