त्योंदा: जल गंगा संवर्धन अभियान: जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों का जीर्णोद्धार जारी
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आज विदिशा जिले के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीण जनों ने इस अभियान में सहभागिता निभाई है। ग्रामीण नागरिकों ने स्वयं आगे आकर जल स्रोतों को साफ-स्वच्छ कर जल संरक्षित करने का संकल्प लिया है। जिसके तहत जम्बार तालाब की नहरों में जमा गाद निकलना एवं बांध के अपस्ट्रीम पर लगी झाड़ियों की साफ सफाई का कार्य किया गया।