त्योंदा: जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन जल धरोहरों और स्रोतों का जीर्णोद्धार जारी
जल की महत्वत्ता से हम सब भलि भांति परिचित हैं। जल का कोई विकल्प नहीं है। आने वाली पीढ़ी को विरासत में प्रचुर जल भंडार दें इसी मंशा और उद्देश्यों की प्राप्ति से संचालित प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान की निहित बिंदुओं की विदिशा जिले में शत प्रतिशत सैचुरेशन के लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा विशेष पहल कर कार्य योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।