घाटमपुर: बेहटा मदनपुर गांव में दहेज की प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश जारी
साढ़ थाना के बेहटा-मदनपुर गांव में गुरुवार को घर के अंधर खूंटी में फंदे से लटकी मिली प्रीति गौतम ने दहेज की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी।पोस्टमार्टम में हैगिंग आने का जिक्र है। मामले में साढ़ पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर व ननद के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने रविवार रात 10 बजे बताया फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।