टिब्बी: टिब्बी में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कस्बे के डॉ. अंबेडकर भवन में डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ के तत्वावधान में भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंगलवार देर रात तक चले इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की