खरगोन। मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया, जब सुपारी मांगने को लेकर हुए झगड़े में युवक ने अपने ही दोस्त की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। मामला पनवाड़ क्षेत्र के बसनियापुर गांव का है, जहां खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में आरोपी राहुल बसनिया ने गुनाह कबूल किया। ।