चौरीचौरा: ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने रविवार को दिन में 12 बजे चौरीचौरा के भोपा बाजार स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या 147बी पर बन रहे ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य पर अपनी नाराजगी जताई और सेतु निगम को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में 31 जुलाई तक ओवरब्रिज के एक हिस्से का निर्माण कार्य पूरा कर उस पर आवागमन शुरू हो