मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण: ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने कोटेश्वर महादेव में किया अभिषेक, दिया स्वच्छता का संदेश,
ग्वालियर — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया, सांसद एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कोटेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक किया।
इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण किया और स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ वातावरण एवं स्वच्छता’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।