गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने “ऑपरेशन सतर्क में की बड़ी कार्रवाई:26280 रुपए का विदेशी शराब के साथ 1 को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शनिवार की सुबह 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया आरोपी की पहचान नवादा जिले के कुंदन कुमार के रूप में हुई है।जांच के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 22 लीटर बीयर और 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।