मोहनलालगंज: पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, युवक ने फांसी लगाकर दी जान
नगराम थाना क्षेत्र के अमेठियन का पुरवा गांव में देर रात 28 वर्षीय प्रशांत कुमार सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने पत्नी ममता सिंह और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।