कलेक्टर द्वारा तुषवाल ग्राम पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों से किया गया संवाद
बीजापुर, 23 अक्टूबर 2026। आज कलेक्टर श्री विश्वदीप ने गुडरा नदी पार कर तुषवाल ग्राम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान जनचौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से संवाद किया गया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ग्रामीणों को डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) एवं गिरदावरी की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए इसके महत्व से अवगत कराया गया और आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया ।
#SushasanSarkar #SushasanSamvad
Bijapur, Chhattisgarh | Oct 23, 2026