प्रतापगढ़: पीपलखूंट में फिर सड़क हादसा, नेशनल हाईवे-56 पर टकराव—हल्की चोटें, कोई हताहत नहीं
पीपलखूंट। कस्बे में नेशनल हाईवे-56 पर बीसीएमएचओ कार्यालय मोड़ के पास रविवार शाम करीब 5 बजे सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस अभियुक्त को पकड़कर मेडिकल के लिए सीएचसी पीपलखूंट लाई थी और इसके बाद रठांजना थाना की ओर जा रही थी। इसी दौरान बांसवाड़ा से निंबाहेड़ा की ओर जा रहा सीमेंट से भरा ट्रेलर साइड से पुलिस की निजी ट्रैवल्स कार से टकरा गया।