बरौनी: बरौनी शोकहारा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ
बरौनी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत शोकहारा दो राजेन्द्र रोड में स्व महेन्द्र मिश्र के आवास पर मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भव्य आयोजन किया गया. इस ज्ञान यज्ञ में सुप्रसिद्ध कथावाचक ने कथा के छठे दिन भगवान के नाम की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि जो लोग भगवान का नाम नहीं लेते, उनका जीवन व्यर्थ ही नहीं बल्कि नरकीय है.