चैनपुर: चलो गाँव की ओर: कांग्रेस प्रदेश सचिव चैनपुर के गांवों में, सुनी सड़क-बिजली की समस्या
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव लक्ष्मी तिवारी चलो गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत में गुरुवार दोपहर 12 बजे तक चैनपुर प्रखंड के ग्राम चोठासा, खरकटी, कुमनी,रबदा,खुरा, एवं नेनुआ आदि गाँवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संपर्क किया और उनसे स्थानीय समस्याओं को संकलित करने का प्रयास किया ।