गुरुग्राम: जिला योजनाकार विभाग का गुरुग्राम में चला बुलडोजर, कई गांवों की 15 एकड़ जमीन पर बने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
गुरुग्राम में अवैध निर्माण बनाने वालों के खिलाफ जिला योजनाकार विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है । आए दिन शहर के अलग अलग हिस्सो में बनाए जा रहे अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र एक्शन लिया जा रहा है । इसी कड़ी में डीटीपी एन्फोर्समेंट की टीम ने सोहना एरिया में 15 एकड़ जमीन में बनाए जा रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया ।