मरवाही: जीपीएम में नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम ने रविवार को शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ संभाला कार्यभार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम ने रविवार सुबह 11 बजे अपना कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2015 बैच के अधिकारी विजय दयाराम के ने जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए रविवार के शासकीय अवकाश के दिन ही पदभार संभालकर अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ किया।