सागर नगर: मुख्यमंत्री 13 मार्च को आएंगे सागर रानी अवंती बाई राजकीय विश्वविद्यालय का करेंगे शुभारंभ।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 13 मार्च को सागर आएंगे। सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी जारी कर बताया है कि मुख्यमंत्री 13 मार्च दिन बुधवार को सागर आएंगे और रानी अवंती बाई राजकीय विश्वविद्यालय का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि सागर के लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने सागर में राजकीय विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की थी।