कटनी नगर: सब्जी विक्रेता महिला से दुष्कर्म, पीड़िता का पुलिस पर मामला दबाने का आरोप, बरही ग़ैरतलाई का मामला
बरही थाना अंतर्गत ग़ैरतलाई में सब्जी विक्रेता महिला ने उसके साथ गाँव के एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस द्वारा मामला दबाने का आरोप लगाया है। महिला आज सोमवार शाम 4 बजे एसपी आफिस पहुँची और लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया महिला की शिकायत की जांच की जा रही है।