जयसिंहनगर: लपरी में खेत में भीषण आग लगने से 10 ट्रॉली पैरा जलकर खाक
सीधी थाना क्षेत्र के लपरी गांव में अज्ञात कारणों से खेत में रखे पैरा में अचानक आग लग जाने का मामला शनिवार की सुबह 11:30 बजे लगभग प्रकाश में आया है। आग तेजी से फैलती हुई करीब 10 ट्रॉली पैरा को अपनी चपेट में ले गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।