अमरोहा: अमरोहा में सामूहिक विवाह योजना में सख्ती, बायोमेट्रिक जांच के बाद ही होगी शादी, फर्जीबाड़ा करने पर होगी जेल
Amroha, Amroha | Jun 7, 2026 प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अमरोहा जिले को वर्ष 2026 के लिए 800 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुड़ी जैन के अनुसार प्रत्येक तीन माह में करीब 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। फिलहाल पहले आयोजन की तैयारियां चल रही हैं और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्यक्रम शुरू होंगे।