ऊंचाहार: कल्यानपुर डेलौली मोड़ पर अराजकतत्वों ने दिव्यांग की दुकान में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर डेलौली गाँव स्थित मोड़ पर मंगलवार की देर रात, अराजकतत्वों ने गांव के दिव्यांग राजू मौर्य के खोखे की दुकान में आग लगा दी, आग लगने से हड़कंप मच गया, जब तक ग्रामीणों द्वारा आग बुझाई जाती, तब तक लकड़ी का खोखा राख में तब्दील हो चुका था।ग्राम प्रधान विजय विश्वकर्मा ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।पुलिस जांच कर रही है।