बैराड़: बैराड़ में जुआ खेलते चार युवक पुलिस द्वारा गिरफ्तार, ₹5920 व ताश की गड्डी जब्त
शिवपुरी जिले में जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैराड़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में चार युवकों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा है। बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भदेरा माता मंदिर के पास से 4 लोगो को पकड़ा जिन पर जुआ एक्ट का मामला दर्ज किया।