पूर्णिया पूर्व: बनमनखी थाना ने 75 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पूर्णियाँ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पूर्णियाँ जिला को नशा मुक्त करने की दिशा में पूर्णियाँ पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर लगातार मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बनमनखी थानान्तर्गत गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि निशांत कुमार, पिता संतोष कुमार तिवारी सा० बस स्टैण्ड बनमनखी के द्वारा कोडिन युक्त कफ सिरप बिक्री करता है।