सकरा: राजापाकड़ चौक स्थित हनुमान मंदिर से चोरों ने ₹1 लाख का चांदी का मुकुट चुराया, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के राजापाकड़ चौक स्थित हनुमान मंदिर से चोरों ने चांदी के मुकुट की चोरी कर ली। इस मामले को लेकर रविवार दोपहर करीब तीन बजे में थाने में आवेदन देकर शिक़ायत दर्ज कराई गई है। पुजारी की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार रात में चोरों ने घटना का अंजाम दिया है