दुधि: म्योरपुर में आकाशीय बिजली, सर्पदंश और विषाक्त पदार्थ से चार लोग अचेत, एक युवती को जिला अस्पताल रेफर, अन्य का इलाज जारी
म्योरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार रात आकाशीय बिजली, सर्पदंश और विषाक्त पदार्थ के सेवन से चार लोग अचेत हो गए।पहली घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी गांव की है। जहां 27 वर्षीय रीता देवी पत्नी दीनानाथ ने पारिवारिक विवाद के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया।