रामगढ़: रामगढ़ में प्रयोगशाला सहायक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से जारी, कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश
Ramgarh, Alwar | May 10, 2026 रामगढ़ कस्बे में रविवार को राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। परीक्षा के लिए कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय और राज्य महात्मा गांधी विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोनों पारियों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जहां प्रवेश से पहले सघन जांच की गई।